सशक्त उत्तराखंड। मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी खेल। महाकुंभ 2026 में हल्द्वानी के नैतिक पाल और मानस पाल का शानदार प्रदर्शन दोनों ने स्वर्ण पदक जीतकर किया जिला नैनीताल.का नाम रोशन

दिनांक 22 सितंबर से 24 सितंबर तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित 3 दिवसीय खेल महाकुंभ। पावरफ्टिंग चैंपियनशिप में हल्द्वानी के नैतिक पाल ग्यारह वर्ष की उम्र में 230किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता तथा उनके बड़े भाई मानस पाल ने भी 14 वर्ष की आयु में 470 किलोग्राम वजन उठा करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पदक विजेताओं को हल्द्वानी पहुंचने पर शानदार स्वागत तथा बता दें उनके पिता श्री मुकेश पाल जी जो कि स्वयं पाल पावर लिफ्टिंग मैं कॉमनवेल्थ चैम्पियन तथा पुलिस अधिकारी रूप में उत्तराखंड पुलिस को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। तथा माता।जी भी तीलू रौतेली अवार्ड विनर। डॉ सुधा पाल खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे।
हल्द्वानी समाज व्यापार मंडल तथा पुलिस परिवारों में खुशी का माहौल है। सभी को फ़ोन कॉल कर फेसबुक तथा घर पहुंचकर पदक विजेताओं को बधाई देने का सिलसिला जारी है हल्द्वानी श्री
राशिका सिद्दीकी तथा गोलापार यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तथा प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा जी द्वारा बच्चों को बधाई दी गई सबसे ज्यादा खुशी का माहौल बच्चों के स्कूल में सिंथिया स्कूल के प्रबंधक श्री परवीन रौतेला जी तथा समस्त स्टाफ बच्चों को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बताया कि स्कूल पहुंचने व बच्चों का शानदार स्वागत किया जाएगा।
