उत्तराखंड स्टेट स्कूल और ओपन कराटे चैंपियनशिप में जैन ग्लोबल स्कूल ने रचा इतिहास: 5 गोल्ड सहित 22 मेडल जीतकर ओवरऑल प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान

सशक्त उत्तराखण्ड,रुद्रपुर : खेल के मैदान में एक बार फिर जैन ग्लोबल स्कूल के मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने अपनी बादशाहत साबित की है। बीते गुरुवार (5 नवंबर 2026) स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में आयोजित ‘उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल एंड ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026’ में स्कूल के 22 प्रतिभावान छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड,छ: सिल्वर और ग्यारह ब्रॉज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। कराटे एसो

 

सिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बदौलत जैन ग्लोबल स्कूल की टीम ने पूरी प्रतियोगिता में ‘ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल कर उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु व भार वर्गों के कड़े संघर्ष के बाद पदक तालिका में स्थान पक्का करने वाले विजेता खिलाड़ी स्वर्ण पदक विवान वत्स,जसलीन कौर,नव्या भट्ट,आस्था बोरा, प्रणव पाठक रजत पदक- गर्वित गैरा, मनरूप कौर,मान्या अग्रवाल, निखिल पुंडीर, जीवन जोत सिंह,निमरत कौर और कांस्य पदक-वर्तिका राठौर, तनिष्का सिंघल, मान्या रस्तोगी, ऋषि प्रताप सिंह, प्रवीर पंघाल, खुशप्रीत, रिया, आफिया, हितेश सिंह फर्स्वाण, अवलीन कौर ,मीनल कौर

इस ऐतिहासिक और गौरवमयी सफलता तथा राज्य स्तर पर स्कूल की टीम के दूसरे स्थान पर आने की बड़ी उपलब्धि पर जैन ग्लोबल स्कूल के निर्देशक

श्री योगेश जैन, प्रधानाचार्या श्रीमती रीना भारद्वाज और समस्त शिक्षक गणों ने सभी मेडल विजेताओं और उनके कराटे कोच को हार्दिक बधाई दी है। स्कूल अपने छात्रों को भविष्य में भी खेलों के लिए हर आवश्यक विश्व-स्तरीय सुविधाएं प्रदान करता रहेगा।” इस शानदार जीत के बाद पूरे स्कूल परिसर में उत्सव और हर्ष का माहौल है।