डीपीएस रुद्रपुर में उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य समापन

सशक्त उत्तराखण्ड। उत्तराखण्ड की खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने वाली योनैक्स–सनराइज 25वीं उत्तराखण्ड राज्य सब-जूनियर (अंडर-15 एवं अंडर-17) बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। पाँच दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए युवा शटलरों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखण्ड राज्य बैडमिंटन संघ (USBA) एवं ऊधम सिंह नगर बैडमिंटन एसोसिएशन (USNBA) के सहयोग से किया गया।

डीपीएस रुद्रपुर में उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य समापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री जय किशन, आईएएस, उपाध्यक्ष, रुद्रपुर विकास प्राधिकरण (RDA) रहे, जबकि उत्तराखण्ड राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री जय किशन, आईएएस ने कहा कि “खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सबसे सशक्त मंच हैं।” वहीं डॉ. अलकनंदा अशोक ने प्रतियोगिता के उत्कृष्ट आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने राज्य में बैडमिंटन को नई पहचान दिलाने का सराहनीय कार्य किया है।

विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर सदैव शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अवसर एवं मंच उपलब्ध कराना है।

प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता

🏆 अंडर-15 बालक एकल – शौर्य मेहता (देहरादून)

🏆 अंडर-15 बालिका एकल – अवनी मखलोगा (देहरादून)

🏆 अंडर-15 बालक युगल – आश्रय अग्रवाल एवं शौर्य मेहता (देहरादून)

🏆 अंडर-15 बालिका युगल – अन्वेशा सकलानी एवं अवनी मखलोगा (देहरादून)

🏆 अंडर-15 मिश्रित युगल – प्रवल कार्की एवं अनुशुया भंडारी (ऊधम सिंह नगर/नैनीताल)

🏆 अंडर-17 बालक एकल – तनमय वर्मा (नैनीताल)

🏆 अंडर-17 बालिका एकल – आन्या उपाध्याय (नैनीताल)

🏆 अंडर-17 बालक युगल – प्रभु ध्यानी एवं शौर्य सिंह राणा (देहरादून)

🏆 अंडर-17 बालिका युगल – अनुशुया भंडारी एवं आराध्या बिष्ट (नैनीताल)

🏆 अंडर-17 मिश्रित युगल – प्रभु ध्यानी एवं आराध्या बिष्ट (देहरादून/नैनीताल)।

समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने उत्तराखण्ड राज्य बैडमिंटन संघ, ऊधम सिंह नगर बैडमिंटन एसोसिएशन, सभी तकनीकी अधिकारियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने एक बार पुनः यह सिद्ध कर दिया कि वह केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ही नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने वाला प्रदेश का अग्रणी शिक्षण संस्थान है। इस भव्य आयोजन ने राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया और आने वाले वर्षों के लिए नई प्रेरणा एवं नई उम्मीदों का संचार किया।

“जहाँ खेल बनता है संस्कार, वहीं तैयार होते हैं भविष्य के सच्चे चैंपियन।”