रुद्रपुर में देशभर के फेंसिंग खिलाड़ियों का जमावड़ा, 22 राज्यों के प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रुद्रपुर में शनिवार को सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप-2026 का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से करीब 1,500 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के संचालन के लिए 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक और आयोजन अधिकारी भी रुद्रपुर पहुंचे हैं।

उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और खेल भावना पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में एसपी सॉल्वेंट के प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल मुख्य अतिथि और रुद्रपुर सॉल्वेंट के निदेशक अशोक बंसल विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत किया। डीपीएस रुद्रपुर के चेयरमैन सुरजीत सिंह चावला ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उन्होंने कहा कि फेंसिंग जैसी खेल विधाएं युवाओं के लिए नए अवसर खोलती हैं और भारतीय खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को संपन्न होगी।

 

रुद्रपुर। खेल प्रतिभाओं के राष्ट्रीय मंच के रूप में दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर इन दिनों देशभर के युवा फेंसिंग खिलाड़ियों की मेजबानी कर रहा है। यहां सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप-2026 शनिवार से शुरू हो गई। सात दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में 22 राज्यों के लगभग 1,500 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। इनके साथ 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक और आयोजन अधिकारी प्रतियोगिता को संचालित करेंगे।

 

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से खेल भावना और देशभक्ति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एसपी सॉल्वेंट के प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि रुद्रपुर सॉल्वेंट के निदेशक अशोक बंसल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

 

विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह चावला ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ अनुशासन विकसित करने और देशभर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता का समापन 2 अक्टूबर 2026 को होगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *