गैंगरेप होने की झूठी खबर से क्यों दहला हल्द्वानी

Sashakat uttarakhand

आखिर युवती ने पुलिस के समक्ष गलत रिपोर्ट दर्ज की

क्या कुछ बोले नैनीताल एस एस पी मीणा

युवती का कहना है कि वो वारदात होने आशंका से काफी डर गयी थी।

हल्द्वानी में जहां कल देर रात एक युवती ने पुलिस के समक्ष थाने में अपने साथ गैंगरेप होने की बात कही थी आज उसी युवती ने अपने बयानों से पल्टी मारते हुए छेड़खानी की बात कहीं है । युवती का कहना है कि वो वारदात होने आशंका से काफी डर गयी थी।
बता दें कि कल रात हीरानगर क्षेत्र से एक युवती ने कार से अगवा करने और उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले को पुलिस के समक्ष होने की बात कही जिस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन पर दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया
लेकिन मामले में तब मोड़ आया जब युवती ने डरी होने की बात कहते हुए गलती से मामले में पुलिस को गलत जानकारी देने की बात कही जहां पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया तो वहीं मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हो पायी है युवती के मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच करना शुरू किया जिसमें सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, और लोगों से पुछताछ की तो कहीं कुछ नहीं पाया गया। उनका कहना है कि छेड़खानी की धाराओं में युवकों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों को जेल भेजा जा रहा है ।

press introduce SSP Nainital