ग्राम हरिदासपुर में भव्य कन्या पूजन कर एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने दिया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

सशक्त उत्तराखण्ड,रुद्रपुर। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिदासपुर में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ कन्याओं का पूजन कर उनके चरण स्पर्श किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

कन्या पूजन के माध्यम से उन्होंने समाज को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। बेटियों को सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा के समान अवसर प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नारी शक्ति का सम्मान ही एक सशक्त और समृद्ध समाज की पहचान है।

 

प्रमोद मित्तल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने बेटियों के संरक्षण, शिक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बेटियों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समानता की भावना को आत्मसात करने का अवसर है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक बेटी को शिक्षा, सुरक्षा और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें, ताकि वह आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

 

इस अवसर पर ग्राम हरिदासपुर में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण रहा। कन्या पूजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता, नारी सम्मान और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया।

इस दौरान हरिदासपुर मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी, ग्राम प्रधान और ग्रामवासी मौजूद रहे ।