सशक्त उत्तराखण्ड। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि फोन टैपिंग की शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी है। मीडिया से बातचीत में सुमित ने गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली।
बुधवार शाम प्रेसवार्ता के दौरान हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश में एक ऐसा गैंग घूम रहा है जो कि बड़े नेताओं की फोन टैपिंग कर रहा है। चुनावी दौर के बीच ये लोग एआई के इस्तेमाल से लोगों में भ्रम में फैला सकते हैं।
सुमित ने कहा कि उनकी हर बातचीत को रिकॉर्ड किया जा रहा है। विधायक ने अपने संग परिवार के लोगों की जान को भी खतरा बताया है। कहा कि जब एक विधायक संग ऐसा हो सकता है तो आम लोगों की सुरक्षा की क्या गारंटी?
