सशक्त उत्तराखंड। ऑरम-द ग्लोबल स्कूल’ हल्द्वानी में आयोजित तीन दिवसीय प्रतिष्ठित आईआईएमयूएन (IIMUN) हल्द्वानी सम्मेलन 2026 में 30 से अधिक स्कूलों के लगभग 650 छात्र प्रतिनिधियों (डेलिगेट्स) ने भाग लिया। होली चाइल्ड स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि पुरस्कार व सराहनीय प्रतिनिधि पुरस्कार अपने नाम किए। इस शानदार सफलता से छात्रों ने पूरे विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

मुख्य आकर्षण
1- वेदांत यादव (सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि पुरस्कार): संयुक्त राष्ट्र महिला (UNW) समिति में डोमिनिकन गणराज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए वेदांत को समिति के सर्वोच्च सम्मान ‘बेस्ट डेलिगेट अवार्ड‘ से नवाजा गया।
2- वाराही छिम्वाल (सराहनीय प्रतिनिधि पुरस्कार): मिस्र (इजिप्ट) का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराही ने प्रतियोगिता का दूसरा सर्वोच्च सम्मान ‘मोस्ट कमेंडेबल डेलिगेट अवार्ड‘ प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मिंटू दुबे ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छात्रों की कूटनीतिक परिपक्वता, गहन शोध और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए वेदांत, वाराही और सभी 18 प्रतिभागियों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई।
इस महान उपलब्धि पर संस्था के संरक्षक श्री योगराज बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, एम॰डी॰ श्रीमति पूजा बत्रा, उप-प्रधानाचार्य (एडमिन) श्री प्रदीप कुमार जोशी एवं उप-प्रधानाचार्य (अकादमिक) श्रीमती मंजू अधिकारी तथा समस्त शिक्षक वर्ग ने स्कूल का गौरव बढ़ाने के लिए पुरस्कार विजेताओं सहित सभी प्रतिनिधियों को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।
