सशक्त उत्तराखंड। नगर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा में भाजपा नेता विवेक दीप सिंह श्रद्धापूर्वक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कार सेवा में सहभागिता कर स्वयं को सौभाग्यशाली बताया।

इस अवसर पर विवेक दीप सिंह ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा सनातन संस्कृति, सेवा, श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता का दिव्य प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।
यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना जी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सेहगल जी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव खन्ना जी, अरुण शुक्ला, सुरेश पपनेजा जी, ओमप्रकाश दुआ जी, दिनेश भाटिया जी, संजीव सिंह जी, ब्रह्मानंद पुरोहित जी, श्रीकांत राठौर जी , राजा सुखीजा जी, राजकुमार तनेजा जी, प्रवीण रहेजा जी, पवन चोपड़ा, राजीव आहूजा जी, राम अवतार अग्रवाल जी, राकेश गुप्ता जी तथा प्रवीण सेन जी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजक समिति की ओर से विशाल दुआ जी, अजय श्रीवास्तव जी, राहुल सिंह जी, बत्रा जी सहित अन्य सदस्यों ने यात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में विवेक दीप सिंह ने भगवान श्री जगन्नाथ जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए यात्रा के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
