जेसीज़ पब्लिक स्कूल में 41वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन ‘मैं-एक समर्पण’ थीम पर विद्यार्थियों ने दिया, संस्कार एवं राष्ट्र समर्पण का संदेश

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। जेसीज़ पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का 41वाँ स्थापना दिवस अत्यंत गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष समारोह की थीम “मैं-एक समर्पण” रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने निःस्वार्थ सेवा, उत्तरदायित्व, समर्पण एवं मानवीय मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रवीण सिंह रावत (एच.आर. हेड, अशोक लेलैंड), विशिष्ट अतिथियों में श्री संजय तरसोलिया, (जनरल फैक्ट्री मैनेजर, मैक्सिमा सॉल्यूशंस) तथा विद्यालय के प्रथम हेड बॉय (1994) श्री आकाश आहूजा शामिल रहे। इसके अतिरिक्त देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत विद्यालय के अनेक पूर्व विद्यार्थियों ने भी समारोह में सहभागिता कर अपने विद्यालय के प्रति आत्मीयता व्यक्त की। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं ईष वंदना के साथ हुआ।

विद्यालय के निदेशक श्री सुधांशु पंत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की 41 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जेसीज़ पब्लिक स्कूल केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों के विकास के लिए भी निरंतर कार्यरत है। उन्होंने पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों को विद्यालय की सबसे बड़ी पूँजी बताया।

समारोह का मुख्य आकर्षण “मैं-एक समर्पण” विषय पर आधारित भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। नाट्य, संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने परिवार, समाज, राष्ट्र तथा मानवता के प्रति समर्पण की भावना को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। सशक्त अभिनय, भावपूर्ण अभिव्यक्ति एवं संगीत से सजी इस प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि श्री प्रवीण सिंह रावत ने कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि वे इस नई पीढ़ी के विद्यार्थियों में भारत का उज्ज्वल भविष्य देख रहे हैं। उन्होंने बच्चों को माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने, बड़े सपने देखने, उदारता तथा साझा करने की भावना रखने की सीख दी।

विद्यालय के प्रथम हेड बॉय (1994) श्री आकाश आहूजा ने अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थी और सफलता के बीच शिक्षक एक सेतु के समान है। इनसे ज्ञान एवं बुद्धिमत्ता प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। पूर्व विद्यार्थियों में युक्ति शर्मा (डिजायनिंग ए.आई. सोल्यूसंष इंटरप्रिन्योर भारत सरकार सलाहकार) ने विद्यार्थियों से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आप सभी में अपार सम्भावनाएँ हैं। पुस्तकों की दुनिया से बाहर भी सदैव सीखने के लिए उत्सुक रहना चाहिए। डाॅ. भूपेन्द्र बिष्ट (कार्डियो थोरेसिक सर्जन, गंगाराम हाॅस्पीटल दिल्ली) ने कहा कि वे अपने शिक्षकों के सदैव आभारी रहेंगे, जिनकी सहायता से यह मुकाम हासिल किया।

विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने प्रेरणादायी आशीर्वचनों में विद्यार्थियों को अनुशासन, विनम्रता एवं सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय अपनी समृद्ध विरासत को संजोते हुए आधुनिक गुणवत्तापरक शिक्षा, उच्च नैतिक मूल्यों एवं तकनीकी नवाचारों के समन्वय से भावी पीढ़ी का निर्माण करता रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों से उनका मन गर्व से भर जाता है। वे सदैव भविष्य में अपडेट रहने एवं नए सकारात्मक परिवर्तन स्वीकार करने के लिए तत्पर हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पूर्व विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में सीनियर हेड मिसट्रेस श्रीमती कनक मदान ने समस्त सम्मानित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम सभी का अपने 41 गौरवशाली वर्षों के साथ पुनः यह संकल्प है कि विद्यालय आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के समन्वय से ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करता रहेगा, जो समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बन सकें।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के श्री सुरेंद्र गिरिधर, श्री इंद्रजीत अरोड़ा, श्री सुमित कुमार, श्री अंकुर मित्तल, डीपीएस रुद्रपुर के प्रधानाचार्य श्री चेतन चैहान, पूर्व विद्यार्थियों में षिखा छाबड़ा, गुनीत पन्नू, गरिमा जोषी, नितिन खण्डेलवाल, षिखा भट्ट, प्रियंका तनेजा, डाॅ. जितेष अरोरा, अंकुष जैन, सौरभ कक्कड़, चिराग मुराड़िया, मोहित बत्रा, वैभव डोडा, जतिन नागपाल, अक्षुण्णा, सना रजा एवं अंकुर बंसल सहित सम्मानित अभिभावकगण तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *