देश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। देश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ और शिक्षा क्षेत्र में बढ़ती अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी है।

आज सितारगंज में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, और केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया तथा एसडीएम का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की पुरजोर मांग उठाई गई।

इस आंदोलन में पूर्व विधायक नारायण पाल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट जी, वरिष्ठ नेता नवतेज पाल सिंह जी, करन जंग जी, ब्लॉक अध्यक्ष सरताज अहमद जी, सितारगंज नगर अध्यक्ष रंजीत संधू जी, शक्तिफार्म नगर अध्यक्ष उत्तम आचार्य जी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर जी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कन्याल जी, हरपाल सिंह जी सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं ने भागीदारी कर केंद्र सरकार की जनविरोधी शिक्षा नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

कांग्रेस हर उस छात्र, अभिभावक और युवा की आवाज बनेगी जो बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद रखता है। जनता के मुद्दों पर हमारी लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *