शहीदी दिवस पर शिल्पी अरोरा ने कंबोज धर्मशाला को दी सहायता राशि

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,गदरपुर। शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा ने सामाजिक कार्यों में सहयोग का परिचय देते हुए गदरपुर बुद्ध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला को सहायता राशि प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान शिल्पी अरोरा ने कंबोज धर्मशाला के अध्यक्ष किशन लाल कंबोज को सहायता राशि का चेक सौंपा।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन हमें देशभक्ति और समाज सेवा की प्रेरणा देता है। उनकी शहादत को याद करते हुए समाज के उत्थान के लिए काम करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शिल्पी अरोरा ने कहा कि कंबोज धर्मशाला क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां दूर-दराज से आने वाले लोगों को ठहरने और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। धर्मशाला के रखरखाव और विस्तार के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा सहयोग के लिए तत्पर है। कंबोज धर्मशाला के अध्यक्ष किशन लाल कंबोज ने सहायता राशि के लिए महिला कांग्रेस और शिल्पी अरोरा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि का उपयोग धर्मशाला में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और भवन के रखरखाव में किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में टेकचंद कंबोज, राकेश कंबोज, रमेश कंबोज, टाला राम कंबोज, सतनाम दास कंबोज, मनोज कंबोज आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *