सशक्त उत्तराखंड। नैनीताल वन प्रभाग श्री आकाश गंगवार एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती ममता चंद के वन अपराधों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गौला श्री विजय चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में प्रभाग स्तरीय एक विशेष टीम का गठन कर अवैध लीसा तस्करों के विरूद्ध कठी कार्यवाही करते हुए 203 टिन अवैध लीसा जब्त कर अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई।

ज्ञातव्य है कि कल दिनांक 03.08.2026 के सांय काल मुखबिर खास से सूचना प्राप्त होने पर प्रभागीय वनाधिकारी श्री आकाश गंगवार द्वारा वन क्षेत्राधिकारी श्री विजय चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर मौना – वैशाल – कालापातल मोटर मार्ग पर दरमोली बैण्ड से 01 किमी० ऊपर पोखरी की ओर एक सुनसान पड़े हुए एक पुराने मकान पर धावा बोलकर अवैध रूप से भण्डारित किए गए 203 अवैध लीसा के टिनों सीज कर अपनी अभिरक्षा में लिया गया एवं अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व ही रानीबाग फोरेस्ट चैक पोस्ट पर एक ट्रक अवैध लीसा पकड़ा गया था। इस क्रम में कल रात वन विभाग द्वारा की गई इस कार्यावाही को लीसा माफियाओं के हौसले पस्त करने वाला कदम माना जा रहा है। इस दौरान वन विभाग अवैध लीसा व्यापारियों के विरूद्ध फन्ट फुट पर एक्शन ले रहा है। इस कार्यवाही पर वन क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया कि विभाग के गुप्तचर सम्पूर्ण क्षेत्र में अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं एवं वन अपराधों के विरूद्ध यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उक्त कार्यवाही में वन क्षेत्राधिकारी के साथ श्री बृजेश विश्वकर्मा, वन दरोगा, श्री प्रदीप कुमार मौर्य, वन दरोगा, श्री रमेश चन्द्र सिंह, वन आरक्षी, श्री सुनील प्रसाद, वन आरक्षी, श्री विपिन बिष्ट, वन आरक्षी, श्री अभय कुमार, वन आरक्षी, श्री अनिल सिंह बोरा, वन आरक्षी, श्री मनोज कैड़ा, वाहन चालक, श्री पंकज सिंह रैक्वाल, श्री रोहित सिंह, श्री कुन्दन प्रसाद, श्री गौरव सिंह बर्गली श्री नीरज कुमार, नन्द किशोर आदि उपस्थित रहे।
