सूचना विभाग में पदोन्नति की सौगात, 6 कार्मिकों को मिली नई जिम्मेदारी

उत्तराखंड के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में कार्यरत छह कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सभी पदोन्नत कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

महानिदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रधान सहायक प्रशान्त रावत को प्रशासनिक अधिकारी, वैयक्तिक सहायक अंकित कुमार, विजय झिंकवाण एवं आरती गुणवंत को वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक, वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार को प्रधान सहायक, तथा संवीक्षक राजीव कोली को अनुवादक पद पर पदोन्नत किया गया है।

 

इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहित विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पदोन्नत साथियों को हार्दिक बधाई दी।

 

सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश सिंह रावत और महामंत्री अंकित कुमार ने सभी पदोन्नत कार्मिकों की ओर से महानिदेशक सूचना का आभार जताया और इस फैसले को कर्मचारियों के मनोबल को ऊंचा करने वाला बताया।