संगीता अग्रवाल छात्रवृत्ति की घोषणा

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के एलुमनाई सेल, पंतनगर टेक्नोलॉजी एलुमनाई एसोसिएशन (पी.टी.ए.ए.) के तत्वावधान में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के वर्ष 1973-1978 बैच के पूर्व छात्र श्री सुबोध कुमार अग्रवाल ने अपनी पत्नी श्रीमती संगीता अग्रवाल को समर्पित एक छात्रवृति ‘संगीता अग्रवाल छात्रवृत्ति’ स्थापित करने के लिए प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के पूर्व छात्र संगठन के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए।

इस छात्रवृत्ति की स्थापना हेतु श्री सुबोध कुमार अग्रवाल द्वारा रू. 5 लाख की धनराशि पी.टी.ए.ए. के खाते में कॉरपस फंड के रूप में प्रदान की गई है। इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय, तृतीय अथवा चतुर्थ वर्ष के किसी एक विद्यार्थी को द्वितीय सत्र में रू. 30 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. एस. एस. गुप्ता ने श्री सुबोध कुमार अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व छात्र का यह योगदान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री अग्रवाल की इस सराहनीय पहल से अन्य पूर्व छात्र भी प्रेरित होकर विश्वविद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में आगे आएंगे और सहयोग प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में डा. एस. एस. गुप्ता, अधिष्ठाता, प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं पी.टी.ए.ए. के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. विनोद कुमार, महासचिव, पी.टी.ए.ए. द्वारा किया गया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *