सांप्रदायिक और जातिगत भेदभाव की राजनीति के खिलाफ कल रुद्रपुर मे कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम।

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। देश और प्रदेश में बढ़ती सांप्रदायिकता, जातिगत भेदभाव और नफरत की राजनीति के विरोध में कल यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु जी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

इसी आंदोलन की तैयारियों को लेकर आज किच्छा विधायक एवं पूर्व मंत्री आदरणीय तिलक राज बेहड़ जी के निवास पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कल अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों और लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगे।

 

बैठक को संबोधित करते हुए किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हल्द्वानी रैली के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान का कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से “शुद्धिकरण” किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव तथा नफरत की राजनीति को बढ़ावा देती हैं।

 

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। लोकतंत्र में सवाल पूछना और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना अपराध नहीं हो सकता।

 

तिलक राज बेहड़ जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति का पुरजोर विरोध करती है। लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक भाईचारे की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

 

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, मोहनखेड़ा, संजय जुनेजा, सर्वेश कुमार सिंह, परिमल राय,इंद्रजीत सिंह, सौरभ शर्मा, रामकिशन सैनी, संजय गुप्ता,अशोक राय, अखिलेश सिंह, नवीन खेतवाल, सोनू चौहान, गुल मोहम्मद, बाबू खान, जनार्दन सिंह, मोनिका ढाली,प्रवेश कुरेशी, जोगिंदर यादव, राकेश अधिकारी, जमील अहमद, विजय गुप्ता, विक्की वर्क, मनवीर सिंह, सेवाराम,श्यामल मंडल,उमर अली, नासिर अली, दिलशाद अहमद,पिंटू राय,मनवीर सिंह,जितेश शर्मा, रणजीत राणा, निशांत शाही, फैजल अंसारी, रविंद्र गुप्ता, आरिफ गाजी,हरजीत सिंह, तरुण नेगी, राजू कोली शाहिद आने को कांग्रेसजन उपस्थित थे


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *