नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट का विवेकदीप सिंह के कार्यालय पर आगमन, जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। आज पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  अजय भट्ट  का विवेकदीप सिंह  के कार्यालय पर आगमन हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

कार्यक्रम में मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष श्री कमलेन्द्र सेमवाल जी, भाजपा जिला मंत्री अक्षय अरोड़ा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सेहगल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन गोयल जी, लता सिंह जी, सैली फुटेला जी, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रेमलता चौहान जी,दया डसीला जी, विनय राय जी, विशाल चौहान जी, नंदू राठौर जी, बबलू गंगवाल जी, भूपेंद्र राय जी, शरीफ मलिक जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश कोली जी, अमित सिंह जी, राजकुमार तनेजा जी, सुदेश कटकर जी, राम अवतार अग्रवाल जी, सुनील गुप्ता जी, परवीन रहेजा जी, भजन अरोड़ा जी, राजा सुखीजा जी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि महेंद्र पाल ji ,भारत विकास परिषद के सौरव अरोड़ा जी, प्रिंस तिवारी जी, सुमित तनेजा जी, नरेंद्र बेस्ट जी, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता जी, प्रेमलता चौहान जी,प्रेमलता चौहान जी, धर्मराज जैसवाल जी, संजीव खन्ना जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने स्तर पर सांसद श्री अजय भट्ट जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

 

 

 

बैठक के दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। लेफ्टा पा नहर सहित क्षेत्र की अनेक समस्याओं को सांसद श्री अजय भट्ट जी के समक्ष रखा गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए तथा जनहित के प्रत्येक विषय पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

 

 

 

 

इस अवसर पर विवेकदीप सिंह द्वारा सांसद श्री अजय भट्ट जी को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि वर्तमान में इज्जतनगर से संचालित होने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन काठगोदाम-लालकुआँ से प्रारंभ किया जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ऐसा होने से लालकुआँ, किच्छा तथा इज्जतनगर मार्ग के मध्य स्थित सभी स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र की रेल सुविधाओं का विस्तार होगा। सांसद श्री अजय भट्ट जी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्रालय के समक्ष प्रभावी पैरवी कर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

 

 

 

 

मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान स्थानीय नागरिकों ने दरऊ चौक पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं यातायात की समस्या से सांसद श्री अजय भट्ट जी को अवगत कराया। इस पर सांसद जी ने तत्काल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक (पीडी) से दूरभाष पर वार्ता कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। परियोजना निदेशक ने उन्हें अवगत कराया कि दरऊ चौक पर प्रस्तावित लगभग 3.5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार हो चुकी है तथा आवश्यक विभागीय कार्रवाई पूर्ण कर शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके उपरांत सांसद श्री अजय भट्ट जी ने यह जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा करते हुए कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगी तथा लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

 

 

 

 

इसी क्रम में शिखा में बनने जा रहे हैं स्पोर्ट स्टेडियम की स्वीकृति के बाद इच्छा के युवा थियो ने भी संसद अजय स्वागतः अभिनंदन किया आभार व्यक्त किया

 

कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री अजय भट्ट जी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सांसद श्री अजय भट्ट जी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *