देहरादून-आज देहरादून में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भिकियासैंण के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत को भाजपा की सदस्यता दिलाई। राजेंद्र सिंह बिष्ट महामंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं अजय कुमार संगठन महामंत्री ने उन्हें सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि रानीखेत विधानसभा में विधायक प्रमोद नैनवाल के विकास कार्यों एवं आमजन के प्रति व्यवहार से प्रभावित होकर भिकियासैंण के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने विधायक प्रमोद नैनवाल पर आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है।उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में रानीखेत विधानसभा में विधायक प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में कई अन्य लोग भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।विदित हो कि नगर निगम चुनाव से पहले पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली थी,इसके साथ ही उनके द्वारा यह बात भी कही गयी थी कि उनके द्वारा अल्मोड़ा सहित अन्य जिलों में यथासंभव अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जाएगा, उनके द्वारा यह भी कहा गया था की आने वाले दिनों में स्थिति यह होगी कि अल्मोड़ा विधानसभा सहित पूरे जिले में कांग्रेस को बस्ता उठाने तक के लिए कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे। इसी क्रम में उनके द्वारा भिकियासैंण के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत से बात की गई तथा आज देहरादून में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के समक्ष नंदन सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई। आज इस कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह बिष्ट महामंत्री भारतीय जनता पार्टी,अजय कुमार संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल,भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक, मनजीत भगत मंडल महामंत्री,शिवेंद्र जीना सभासद,सुरेंद्र बिष्ट उपाध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा,आनंद सिंह बिष्ट सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
Related Posts
शासन स्तर पर आईएस और पीसीएस अफसरशाही में फेर बदल
ख़बर शेयर करें -बनभूलपुरा नजूल भूमि से अतिक्रमण अभियान को लीड कर रहे नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को एडीएम प्रशासन/नजूल…
लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा पीएम का ट्वीट
ख़बर शेयर करें -sashakat uttarakhand वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न भाजपा के वरिष्ठतम नेता…
पूर्व सैनिक सकारात्मक कार्यों में करें अपनी ऊर्जा का दोहन।
ख़बर शेयर करें – ख़बर शेयर करें –
