सशक्त उत्तराखण्ड,पंतनगर। दिनेशपुर स्थित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कूल में आज आयोजित जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) पंतनगर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-17 बालिका टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-14 बालिका टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर-17 वर्ग से छह तथा अंडर-14 वर्ग से चार बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस प्रकार विद्यालय की कुल 10 बालिकाओं ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की खेल प्रभारी एवं व्यायाम शिक्षिका पुष्पा रावत ने खुशी व्यक्त
ते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी तथा राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती साहिस्ता जमाल अंसारी ने भी छात्राओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में जिला समन्वयक दिनेश कुमार, राजेंद्र भागुनी, अनु नरौला, अंजली शर्मा, मिन्नती, दीपचंद सहित अनेक शिक्षक एवं खेल से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
विद्यालय की इस उपलब्धि से छात्राओं, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
