सशक्त उत्तराखंड।
मेष राशि:
आज आप दूसरों के भरोसे न रहें. साथ ही किसी काम को लेकर आलस न दिखाएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है. आज आपका स्वास्थ्य ठीक होगा, लेकिन व्यय बढ़ सकते हैं.
वृषभ राशि:
अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएंगे तो यश-कीर्ति में वृद्धि होगी. साथ ही कारोबार में लाभ बढ़ेगा. वृषभ राशि वालों को आज अपने संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है.
मिथुन राशि:
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी. हालांकि, नए कारोबार में लाभ होने की आशंका कम है. आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. मिथुन राशि वालों की कुंडली में नए आवास के योग बन रहे हैं.
कर्क राशि:
आज आपको अपने काम करने के तरीके में सुधार लाने की जरूरत है. दिन खत्म होने से पहले आपको धन लाभ होगा. साथ ही कारोबार में चल रहे विवाद शांत होंगे. बता दें कि वाहन खरीदने के योग कुंडली में बन रहे हैं. दिनभर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
सिंह राशि:
कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, लेकिन परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. इसके अलावा नौकरी में विवाद शांत होंगे और लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे.
कन्या राशि:
आज बोलने से पहले विचार करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं. खासतौर पर दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें. किसी दूर के मित्र से मुलाकात आज फायदेमंद साबित होगी.
तुला राशि:
आज आपके काम की शत्रु भी प्रशंसा करेंगे. तुला राशि के जातक बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें, नहीं तो तनाव ही रहेगा. आज आपके वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी. आज तुला राशि वालों के मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं.
वृश्चिक राशि:
सोच के परे कार्य होने से आज परेशानी बढ़ सकती है. हालांकि, लाभ के अवसर मिलेंगे. कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा. विवादों में मौन रहना ही आज आपके लिए अच्छा रहेगा.
धनु राशि:
आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा क्योंकि पुराने रोग उभर सकते हैं. इसके अलावा आज फिजूल खर्च बढ़ेंगे. दिन खत्म होने से पहले आपको किसी से धोखा मिलने की भी संभावना है.
मकर राशि:
मानसिक पीड़ा आपके ऊपर हावी रहेगी. दिन खत्म होने से पहले आर्थिक निवेश से लाभ होने की संभावना है. हालांकि, आज 29 जनवरी 2026 को आपके संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा.
कुंभ राशि:
दिन की शुरुआत आनंददायक होगी, लेकिन श्वास से संबंधित रोग से ग्रसित रहेंगे. पुराने मित्र से मुलाकात होने से आज लाभ होगा. दिन खत्म होने से पहले शत्रु परास्त होंगे. आज आपकी कुंडली में यात्रा के भी योग हैं.
मीन राशि:
आज आप अपने विचारों में बदलाव लाएंगे तो अच्छा होगा, नहीं तो किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है.
