सशक्त उत्तराखंड,हल्द्वानी। भुजियाघाट क्षेत्र में गौला नदी में नहाते समय एक 17 वर्षीय किशोर के बहने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया।
बहने वाले किशोर की पहचान आदित्य टम्टा के रूप में हुई है। वह रामपुर रोड स्थित टीपी नगर निवासी अशोक कुमार टम्टा का बेटा बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल इंस्पेक्टर जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम किशोर की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, SDRF की टीम को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है।
पुलिस और SDRF की टीमें गौला नदी के आसपास संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रही हैं। किशोर के नदी में बहने की सूचना से परिजनों में चिंता का माहौल है।
