श्रमिकों की संतुष्टि से ही विश्वविद्यालय का प्रदर्शन होगा बेहतर: कुलपति

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,पंतनगर।  गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के नव आवंटित श्रम कल्याण कार्यालय का उद्घाटन कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण श्री बी.एस. चलाल, विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष तथा गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति में सभी वर्गों एवं श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों और श्रमिकों को साथ लेकर चलना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। श्रमिक वर्ग संतुष्ट रहेगा तभी विश्वविद्यालय उच्च प्रदर्शन कर सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच श्रमिकों को कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्री हरिकेश-हरित क्रांति, श्री धन सिंह-श्वेत क्रांति, श्री मोतीलाल-नीली क्रांति, श्री दिलीप कुमार-मीठी क्रांति तथा श्री सुदामा प्रसाद-सुनहरी क्रांति शामिल रहे। इन श्रमिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आधार स्तंभ के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया है। अंत में संयुक्त निदेशक श्रम कल्याण डा. बृजेश सिंह ने कुलपति एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *