एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — फायरिंग की घटना का हुआ खुलासा — 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। फायरिंग की घटना में नामजद दोनों अभियुक्तों को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  अजय गणपति द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने साईं मंदिर खेड़ा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

*घटना का विवरण*

➡️ दिनांक 03.09.2026 की रात्रि रुद्रपुर के साईं मंदिर खेड़ा क्षेत्र में फायरिंग की घटना के संबंध में वादी हर्षित बाल्मीकि पुत्र श्री सोनू बाल्मीकि, निवासी खेड़ा वार्ड नं0 19 रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मु0अ0सं0 452/2026, धारा 109/115(2)/351(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद दोनों अभियुक्तों को दिनांक 04.09.2026 को एफएसएल को जाने वाली सड़क बीएचईएल के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त संदीप उर्फ चिड़ी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

 

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. राज चौहान पुत्र प्रकाश चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी रेशमबाड़ी खेड़ा, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

 

2. संदीप उर्फ चिड़ी पुत्र श्री राम चन्द्र, निवासी रेशमबाड़ी खेड़ा, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

 

*बरामदगी*

➡️ 01 अवैध तमंचा .315 बोर

➡️ 01 जिंदा कारतूस .315 बोर

 

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 नरेश पंत

2. हे0का0 360 कृष्ण प्रसाद

3. का0 741 गणेश धामी


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *