सशक्त उत्तराखंड,रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। रूद्रपुर स्थित जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल के वोविनाम खिलाड़ियों ने शिवालिक हॉल परिसर, श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर में आयोजित हुई उत्तराखंड राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत पदक एवं एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन सतनाम सिंह चावला, प्रधानाचार्य हिमांशु जोशी, कॉर्डिनेटर अलका भारद्वाज, मनोज अरोरा ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों एवं विद्यालय के वोविनाम कोच ऋषि पाल भारती व सह प्रशिक्षक गुलशन कुमार सहित सभी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए खिलाड़ियों को पदक पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
वाइस चेयरमैन सतनाम सिंह चावला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आज हर क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी पैदा करते हैं। हमारे बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। विद्यालय हमेशा अपने छात्रों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रेरणादायक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड और विद्यालय का नाम रोशन करें।
प्रधानाचार्य हिमांशु जोशी ने कहा कि विद्यालय के वोविनाम कोच ऋषि पाल भारती के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे छात्र लगातार जिले, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है, जहाँ वे शिक्षा के साथ-साथ खेल, अनुशासन, टीम भावना और जीवन कौशल भी सीख रहे हैं। यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
जानकारी देते हुए कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि हाल ही में शिवालिक हॉल परिसर, श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर में वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के नेतृत्व में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप में विद्यालय की कक्षा 3 की छात्रा जासवी मुंजाल ने अंडर-14 बालिका आयु वर्ग (-24 किग्रा) की फाइटिंग इवेंट में रजत पदक एवं कक्षा 8 के छात्र देवांश अरोरा ने अंडर-14 बालक आयु वर्ग (-36 किग्रा) की फाइटिंग इवेंट में कांस्य पदक अर्जित किया। उन्होंने आगे बताया कि दोनों खिलाड़ी आगस्त माह में जम्मू में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वो चैंपियनशिप के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भविष्य में नेशनल स्तर पर भी पदक जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की वाइव प्रिंसिपल रश्मि शर्मा, एचओडी मनोज अरोरा, अमन सिंह, योगेश कुमार, विपुल हालदार, पवित्रा थापा, शंकर सिंह, कुलवीर सिंह, अनिल गंगवार, धर्मवीर सिंह, सपन मंडल सहित अन्य विद्यालय स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

