सशक्त उत्तराखंड। जिला बार एसोसिएशन द्वारा कराए गए 18 लाख की लागत से सेंट्रल हॉल का विधिवत ढंग से जिला न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी, विधायक शिव अरोरा और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव फोगाट द्वारा किया गया, सेंट्रल के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के बाद अधिवक्ताओं के साथ वादकारियों को लाभ मिलेगा ।

बुधवार की दोपहर बारह बजे उद्घाटन का शुभ मुहूर्त होते ही अतिथियों द्वारा उद्घाटन किया गया, मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने कहा कि न्याययिक मामलो को सुलझाने में अधिवक्ताओ की अहम भूमिका होती हैं और न्यायपालिका को सर्वोच्च रखा है, ऐसे में सेंट्रल हाल के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के बाद वकीलों को एक साथ और एक हाल में आपसी मंथन का स्थान मिलेगा और एसोसिएशन के अलावा वादकारियों के हितों को लेकर समाधान भी निकाला जा सकता है,

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव फोगाट ने बताया कि जिला जजी परिसर में निर्माणाधीन एक हॉल था लेकिन नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण नही होने की वजह से उपयोग नही हो पा रहा था। जिसके बाद एसोसिएशन ने एकजुट होकर कदम बढ़ाया और 18 लाख की लागत से निर्माण किया, इस मौके पर उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष (क्लेक्ट्रेड), लोकेन्द्र सिंह, सचिव जसवन्त सिंह, कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह ढिल्लो, उपसचिव मनोज कुमार, लेखापरीक्षक–गिरीराज कुमार, पुस्तकालयध्यक्ष – गिरीश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ट- अभिषेक गुप्ता, अंकित सिडाना, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शाहिद हुसैन, नीरष्ठ महिला कार्यकारिणी सदस्य – प्रभापालनी, ज्योति जीना, उमागक्बर, उपासना पाल, गायत्री,नाजिया अंजूम, लुबना के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एम. पी. तिवारी, खडक सिंह, राधेश्याम शुक्ला, वीरेन्दर – चौधरी, डी. एन. जागसवाल, के० एन० मिश्रा, सी.पी. जोशी, आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

