डीपीएस परिवार के लिए गर्व एवं उल्लास का ऐतिहासिक क्षण

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। दिल्ली पब्लिक स्कूल परिवार के लिए अत्यंत गर्व, सम्मान और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के माननीय चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, और श्री हरमन सिंह ग्रोवर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित “ऐकैडैलीट अवार्ड–2026” से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान “एड्यूलेजेंड” श्रेणी के अंतर्गत ग्लोबल स्कूल लीडर्स कंसोर्टियम (GSLC) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षा जगत में उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण, नवाचार एवं समर्पण के माध्यम से शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। श्री ग्रोवर जी का चयन इस सम्मान के लिए होना उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, संस्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान का सशक्त प्रमाण है।

श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी के मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के समावेश पर विशेष बल दिया है। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सह-पाठ्यक्रमिक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उनकी दूरदर्शी सोच, प्रबंधन क्षमता एवं शिक्षा के प्रति समर्पण ने न केवल विद्यालय को नई पहचान दिलाई है, बल्कि विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच एक सशक्त विश्वास भी स्थापित किया है। उनका निरंतर प्रयास रहा है कि प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों से परिपूर्ण वातावरण प्राप्त हो, जिससे वे भविष्य में एक जिम्मेदार एवं सफल नागरिक बन सकें।

यह सम्मान केवल श्री ग्रोवर जी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे डीपीएस परिवार के लिए गर्व और गौरव का विषय है। विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए यह क्षण अत्यंत प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक है, जो उन्हें और अधिक समर्पण एवं उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है।

विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर माननीय चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की है।

 

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *