विधायक तिलक राज बेहड़ के प्रयासों से किच्छा विधानसभा को ₹1.37 करोड़ की 6 विकास योजनाओं की स्वीकृति

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। विधायक तिलक राज बेहड़ के सतत प्रयासों से किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लिए राज्य योजना, जिला योजना एवं अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र योजना के अंतर्गत कुल ₹1.37 करोड़ की लागत से 6 महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है

स्वीकृत कार्यों में राज्य योजना के अंतर्गत महाराजपुर से कनकपुर तक 2.050 किलोमीटर मोटर मार्ग का प्रीमिक्स कारपेट द्वारा पुनर्निर्माण कार्य लागत ₹71 लाख, जिला योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत- लालपुर गुरुद्वारे से अकील प्रधान के घर तक एवं गुरुद्वारे से इकबाल की गली तक 180 मीटर सड़क निर्माण कार्य लागत 13 लाख, लालपुर वार्ड नं. 3 में गंगाराम के घर के सामने से सक्सेना जी के घर तक 150 मीटर सड़क निर्माण कार्य लागत 12 लाख, लालपुर-खमरिया रोड से कामरान के घर तक 100 मीटर सड़क निर्माण कार्य लागत 7 लाख, लालपुर वार्ड नं. 2 में पुराने डिब्बे वाली रोड पर प्रीतम सिंह के घर से गुरदयाल सिंह के घर तक 200 मीटर सड़क निर्माण कार्य लागत 14 लाख, तथा अल्पसंख्यक मत के अंतर्गत ग्राम सैंजना के कब्रिस्तान में टीन शैड,फर्श निर्माण व इंडिया मार्का नल के निर्माण कार्य लागत लगभग 20 लाख शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक बेहड़ ने कहा, “महाराजपुर–लालपुर सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार महराजपुर से कनकपुर तक सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को आज स्वीकृति मिलने के साथ पूरा किया जा रहा है। यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और बेहतर आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मेरे द्वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक वर्ग का समान रूप से ध्यान रखा जा रहा है। विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। सड़क, पेयजल, सामुदायिक सुविधाओं के साथ-साथ मंदिर, गुरुद्वारे, मस्जिद, कब्रिस्तान, श्मशान घाट एवं अन्य धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर भी आवश्यक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। किच्छा विधानसभा का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां विकास कार्य कराने का प्रयास न किया गया हो।

लालपुर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मेरा विशेष प्रयास है कि लालपुर के जिन क्षेत्रों में अभी भी सड़क निर्माण की आवश्यकता है, वहां चरणबद्ध तरीके से अधिक से अधिक सड़कों का निर्माण कराया जाए, ताकि प्रत्येक मोहल्ले और वार्ड तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंच सके। आने वाले समय में भी संपूर्ण किच्छा विधानसभा के संतुलित एवं सर्वांगीण विकास के लिए नई योजनाएं स्वीकृत कराई जाती रहेंगी।”

विधायक श्री तिलक राज बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कनकपुर काली मंदिर से गौरीकला होते हुए विनोद मदान के खेत तक 2.5 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण तथा रुद्रपुर वार्ड नं. 01 स्थित ज्येठा कॉलोनी की 500 मीटर सड़क के डामरीकरण का प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित किया जा चुका है तथा इन दोनों महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति भी शीघ्र प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *