दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में करियर काउंसलिंग एवं नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सामाजिक जागरूकता को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं करियर काउंसलर राजेश मिश्रा ने विद्यार्थियों को करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार सही दिशा चुनने का संदेश देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

इस अवसर पर एरिया ऑफिसर ड्रग्स एंड नारकोटिक्स महेश काण्डपाल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।

विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने *संदेश द्वारा* अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ बनाना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जीवन में सही निर्णय लेने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुए। विद्यालय प्रशासन ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *