उत्तराखंड कुमायूँ के सभी जिलों में चलाया गया चेकिंग अभियान

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत दिनांक 12/13-02-2026 की देर रात्रि पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ, रिद्धिम अग्रवाल महोदया के निर्देशन में परिक्षेत्र के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने जनपदों में विभिन्न नाकों, पुलिस बैरियरों एवं चौकी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं मुस्तैदी का परीक्षण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं, गश्त व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव एवं संचार तंत्र का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कर्तव्य के प्रति सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध रहने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जाएं तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ की जाए।

 

कुमायूँ परिक्षेत्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *