विश्वविद्यालय में हर्षाेल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,पंतनगर।  पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षाेल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डा. अलका गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

डा. अलका गोयल ने नर्सरी स्कूल एवं कोपल डे-केयर के बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें स्नेहपूर्ण एवं प्रेरणादायक शब्दों से संबोधित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों एवं आकर्षक वेशभूषा से सभी का मन मोह लिया। भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की सुंदर वेशभूषा में सजे बच्चे अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक लग रहे थे। उनकी मासूम मुस्कान, उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं रंग-बिरंगी पोशाकों ने पूरे परिसर में आनंद, उल्लास एवं उत्सव का वातावरण बना दिया। इस अवसर पर डा. अलका गोयल एवं मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष डा. अस्मिता वत्स ने बच्चों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों को स्नेह एवं प्रोत्साहन स्वरूप चॉकलेट, टॉफियां एवं मिठाइयां भी वितरित की गईं। जन्माष्टमी का यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन एवं उत्सव का अवसर रहा, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का एक सुंदर माध्यम भी बना।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *