सशक्त उत्तराखंड,पंतनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रा. आ. बा. इ. का. पंतनगर में एनएसएस प्रभारी पुष्पा रावत के नेतृत्व में तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली पंतनगर विश्वविद्यालय के गेट तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर साइकिलों पर सवार छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।
रैली में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए तिरंगे के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्य का संदेश दिया। विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं ने भी रैली में पूर्ण सहभागिता एवं सहयोग किया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
रैली में किरण पुरेरा, माया रावत, लता पाठक, पुष्पा भट्ट, मोना पंत, ममता तिवारी, सुधा रावत, शालिनी, सुरसना, चन्द्रप्रभा सहित विद्यालय की शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
