लापता किशोरियों की बरामदगी की मांग को लेकर राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली में पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। शिवनगर और लालपुर क्षेत्र से एक साथ तीन किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरियों की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में परिजनों और क्षेत्रवासियों ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर सांकेतिक प्रदर्शन किया और पुलिस को तहरीर सौंपकर लापता किशोरियों को शीघ्र बरामद करने की मांग की ।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में शिवनगर निवासी रोशनी रस्तौगी ने बताया कि 13 अगस्त को उसकी पुत्री नेहा नीलकंठ कॉलोनी फेस एक, लालपुर स्थित अपनी बुआ के घर गई थी। रात करीब आठ बजे जब वह अपने पति के साथ पुत्री को लेने बुआ के घर पहुंची तो नेहा वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों के अनुसार छानबीन के दौरान पता चला कि नेहा के साथ लालपुर नीलकंठ कॉलोनी निवासी माही रस्तौगी और अंजलि कश्यप भी अपने घर से लापता हैं। परिजनों ने बताया कि शाम करीब सात बजे नेहा की एक युवक से फोन पर बातचीत भी हुई थी। तीनों किशोरियों के एक साथ लापता होने से परिजन चिंतित हैं। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई कर किशोरियों को सकुशल बरामद करने की मांग की। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि तीन किशोरियों के एक साथ लापता होने का मामला गंभीर है। पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करते हुए किशोरियों की शीघ्र बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस टीमों ने किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है और उनके संभावित ठिकानों के साथ ही मामले से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इस अवसर पर अशोक रस्तौगी, बबलू रस्तौगी, गीता गुप्ता, सौरभ रस्तौगी, राकेश रस्तौगी, अजय रस्तौगी, विशाल रस्तौगी, राजेश रस्तौगी, रवि रस्तौगी, अरविंद रस्तौगी, अर्जुन रस्तौगी, राजपाल रस्तौगी, रोशनी रस्तौगी, मोहन लाल, चंचल रस्तौगी, शालिनी, आशा, रेखा, सोमवती, रामवती, पुष्पा, दीवाकर, उमेश, सुरेश, विजय पाल, नारायण पाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *