सशक्त उत्तराखंड,रुद्रपुर। पत्रकार प्रेस परिषद रुद्रपुर द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में भव्य विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता समाज में पारदर्शिता स्थापित करने के साथ-साथ जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने पत्रकारों से समाजहित में सत्य और तथ्यपरक खबरों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कहा कि मीडिया के सामने चुनौतियां जरुर है, लेकिन मीडिया पूरी तरह सक्षम और मजबूत है।
पत्रकार अनिल चौहान ने कहा कि उन्होंने पुराने जमाने में मीडिया को मजबूती से हर मुसीबत का सामना करते हैं।आज जिस प्रकार मीडिया पर टिप्पणी की जा रही वह चिंता जनक है। उन्होंने कहा आज मीडिया की वजह से कितने लोगों को न्याय मिल पा रहा।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कुछ लोग मीडिया के दमन का भ्रम फैला रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। मीडिया पूरी तरह स्वतंत्र है, पत्रकारों को निष्पक्ष होकर खबरें लिखनीं और दिखाई चाहिए,ताकि समाज में छिपी बुराईयों मिट सके।
वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों का संप्रेषण नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने का दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन सच्चाई और निष्पक्षता के साथ कार्य करने वाला पत्रकार हमेशा समाज में सम्मान पाता है। उन्होंने युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
पत्रकार प्रेस परिषद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राठौर ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस हमें उन महान पत्रकारों की याद दिलाता है जिन्होंने पत्रकारिता को जनसेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद लगातार पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए कार्य कर रही है। संगठन पत्रकारों को मजबूत मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला महामंत्री महेंद्र पोपली ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में तकनीकी बदलावों के बीच भी सत्य और नैतिकता की भूमिका सर्वोपरि है।
महानगर अध्यक्ष अमन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता दिवस हमें पत्रकारिता के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक गंभीरता से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद रुद्रपुर पत्रकारों के हितों, उनके अधिकारों और सामाजिक सरोकारों को लेकर निरंतर सक्रिय रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। अंत में उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों का सम्मान किया गया तथा सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, भाजयुमो के जिला बिट्टू चौहान, रामप्रकाश गुप्ता, पूर्व दर्जा मंत्री एडवोकेट प्रेमलता सिंह, वरिष्ठ पत्रकार भूपेश छिमबाल समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुकेश गुप्ता, विकास कुमार,साक्षी सक्सेना,सतीराम राणा, सूरज राजपूत,सुरेन्द्र शर्मा,एडवोकेट सुरेन्द्र गिरधर, सत्यजीत,यापन विश्वास, अर्जुन कुमार,दिनेश चौधरी, विशाल मेहर,गुरुविन्दर सिंह, नागेन्द्र सिंह,अनुज सक्सेना, हिमांशु सुयाल,शेखर पाखी,विजय गुप्ता चंद्रसेन गंगवार,बबलू पाल,समेत तमाम पत्रकार मौजूद थे।

