बनभूलपुरा मामले में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, प्रशासन को घटना के लिए बताया दोषी

मामले में हाईकोर्ट के प्रकरण में सुनवाई की तारीख 14 फरवरी का दिया

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने बनभूलपुरा मामले में कहा की आजादी से लेकर आजतक हल्द्वानी में कभी भी इस प्रकार की घटना नहीं हुई है यहाँ हमेशा अमन चैन और एकता का माहोल रहा हैं। हाई कोर्ट ने इस प्रकरण की सुनवाई की तारीक आगामी 14 फरवरी को दी थी परंतु फिर भी शासन प्रसाशन ने जल्दबाजी करके इसक कृत्य को अंजाम दिया है। मेरी मा.मुख्यमंत्री जी से फोन में वार्ता हुई हैं और उनका पूरे प्रकरण के बारे में बता दिया गया हैं। जितने भी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी एवं स्थानीय नागरिक इस कृत्य में घायल और हताहत हुए हैं मेरी संवेदना उनके परिवारजनों के साथ हैं। मेरी सभी शहरवासियों से अपील हैं की किसी भी प्रकार की अफवाओ में गौर ना करे और शांति व्यवस्था बनाने में अपना पूर्ण योगदान दे।

बनभूलपुरा मामले में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, प्रशासन को घटना के लिए बताया दोषी