आईजी कुमाऊं ने दी हिन्दी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं

सशक्त उत्तराखंड। पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र, नैनीताल रिद्धिम अग्रवाल ने समस्त पत्रकारों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका जैसे लोकतंत्र के अन्य तीन स्तंभों के साथ समन्वय स्थापित कर, पत्रकार समाज को सूचित, सजग और सशक्त बनाते हैं।

पुलिस की सतर्कता और पत्रकारों की संवेदनशीलता जब एक साथ आती हैं, तो समाज में न केवल कानून व्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि एक सकारात्मक और जागरूक वातावरण का निर्माण भी होता है।आईजी कुमाऊं ने कहा कि पूर्व में भी पत्रकारों का पुलिस के साथ बेहतर समन्वय रहा है, मुझे आशा है कि भविष्य में भी आपका सहयोग व संवाद पुलिस के साथ और अधिक बेहतर रहेगा ।आईजी कुमाऊं ने सभी पत्रकार बंधुओं को पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।