उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों का सम्मान

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों एवं द्वितीय वर्ष से लगातार उच्चतम जीपीए बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में कुमारी वंशिका रावर (कृषि अभियंत्रण, 2025 बैच), श्री योगेश नाथ (बी.एससी. कृषि, 2025 बैच), सुश्री योगिता सुयाल (बी.एससी. कम्युनिटी साइंस, 2023 बैच), कुमारी अक्षिता जोशी (बी.टेक. बायोटेक, 2023 बैच), कुमारी अंशिता नीखरे (बी.एफ.एससी., 2023 बैच) तथा कुमारी स्नेहा चंद (बी.वी.एससी., 2024-25 बैच) शामिल रहे।
कुमारी वंदना भट्ट, पीएच.डी. शोधार्थी, गणित विभाग, विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय को उनके शोध कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने डा. एस.बी. सिंह, प्रोफेसर, गणित विभाग के मार्गदर्शन में थॉमसन रॉयटर्स इम्पैक्ट फैक्टर 13.7 वाले तीन शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।
कुलपति ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *