कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पहुँचे भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल के निजी आवास, ‘त्रयी वाणी’ पुस्तक भेंट कर किया स्वागत

सशक्त उत्तराखण्ड,रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल एडवोकेट के रुद्रपुर स्थित निजी आवास पर पहुचे, इस अवसर पर प्रमोद मित्तल ने कैबिनेट मंत्री का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रमोद मित्तल ने कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक को ‘त्रयी वाणी’ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। पुस्तक भेंट करने के माध्यम से उन्होंने भारतीय संस्कृति, विचारों एवं ज्ञान की परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

प्रमोद मित्तल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनकल्याण के संकल्प के साथ समाज के बीच कार्य कर रहा है। वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करता है और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, डॉ. कपिल शर्मा, रामकिशन भारद्वाज, नितिन कौशिक, कुशल अग्रवाल, प्रवीण गोयल, पार्षद राजेश जग्गा, बिट्टू चौहान, अमित नारंग, भारत भूषण चुग, युवांश चावला, करन अरोड़ा, निखिल अरोड़ा, शिवांश अग्रवाल, कुलदीप चंद्र, श्रीमती दीपिका मित्तल, श्रीमती उषा शर्मा एवं मनीष मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।