खेल महाकुंभ के द्वितीय दिवस बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,पंतनगर। खेल महाकुंभ के द्वितीय दिवस बालक वर्ग की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो एवं मुर्गा झपट प्रतियोगिताएं उत्साहपूर्वक संपन्न हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती साहिस्ता जमाल अंसारी एवं संयोजिका ने हरी झंडी दिखाकर 600 मीटर दौड़ से किया। क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती पुष्पा रावत ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

अंडर-14 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में अनस सिंह प्रथम तथा अमन सिंह राणा (पीआईसी पंतनगर) द्वितीय रहे। लंबी कूद में हुसैन अंसारी (पंतनगर इंटर कॉलेज) प्रथम तथा मोहित कुमार द्वितीय रहे। गोला फेंक में अभिषेक सिंह प्रथम, अनमोल द्वितीय एवं नकुल कश्यप तृतीय रहे।

 

अंडर-19 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में नितिन शिशोदिया प्रथम, कार्तिक मेहता द्वितीय एवं पीयूष सिंह अधिकारी तृतीय रहे। 1500 मीटर में प्रेम कुमार प्रथम व कार्तिक मेहता द्वितीय तथा 3000 मीटर में नितिन शिशोदिया प्रथम व हर्ष कुमार द्वितीय रहे। लंबी कूद में अंकित (पंतनगर इंटर ↓ कॉलेज) तथा ऊंची कूद में . .. कोरंगा (शांतिपुरी) प्रथम रहे। चक्का फेंक में आलोक यादव प्रथम रहे।

 

अंडर-19 कबड्डी में पंतनगर यूनिवर्सिटी प्रथम तथा तुर्का गौरी द्वितीय रहे। विजेताओं को क्रमशः 300, 200 एवं 150 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

 

आयोजन को सफल बनाने में नवीन भट्ट, गोविंद शर्मा, पी. चितंबरम जोशी, प्रेमा बोरा, अनुपमा आर्या, चंद्रप्रभा, बिनीता एवं शीलू सती सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *