सशक्त उत्तराखंड। पंतनगर विश्वविद्यालय ने आज एक बड़ा अभियान प्रारम्भ किया । वह है- उत्तराखंड की सड़कों पर निराश्रित गोवंश को भटकने नहीं देंगे । निराश्रित गोवंश संरक्षण का बड़ा प्रकल्प 65 एकड़ भूमि में स्थापित होगा ।
इस प्रकल्प में जहाँ निराश्रित गायों का संरक्षण होगा वहीं पंतनगर विश्वविद्यालय की वैज्ञानिकों की टीम गोबर, गोमूत्र, प्राकृतिक कृषि, जैविक कृषि, गो-आधारित खेती, पीएनजी, सीएनजी, बीएनजी, गोबर के रेडियोधर्मिता विरोधी गुणों पर प्रयोग, सूक्ष्मजीवी प्रभावों पर प्रयोग आदि पर अनेक प्रयोग स्थापित करेगी। आगे चल कर दस हज़ार से अधिक गोवंश के संरक्षण की व्यवस्था का लक्ष्य है। कुलपति डॉ शिवेंद्र कश्यप ने कहा – “यह देश का अपने प्रकट का अनूठा प्रयोग होगा जिसमें गौ उत्पादों के प्रभाव और परिणाम से संबंधित दीर्घकालीन आँकड़ा एकत्र किया जाएगा। साथ ही इसे सोलर प्रकल्प, संगणक अभियंत्रण, इलेक्ट्रॉनिक एवं संचार अभियंत्रण, सूक्ष्मजीव प्रबंधन से जोड़ने की योजना है।
