8वीं अंतरविद्यालयीय जे-पी-एस- बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,रुद्रपुर।  tslht पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में 24 अगस्त ls 8वीं अंतरविद्यालयीय जे-पी-एस- बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के लगभग 44 खिलाड़ियों ने पहले दिन प्रतिभाग किया।

पहले दिन 19 वर्ष से कम आयु बालक एकल तथा 17 वर्ष से कम आयु बालिका एकल वर्ग के मुकाबले खेले गए। 19 वर्ष से कम आयु बालक एकल के सेमीफाइनल में औरम द ग्लोबल Ldwy] हल्द्वानी के एकांश सिंह कराकोटी का मुकाबला डी-पी-एस- रुद्रपुर के करण लोहनी से तथा tslht पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के प्रतीक रावत का मुकाबला एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के रुद्राक्ष भंडारी से हुआ।

17 वर्ष से कम आयु बालिका एकल के सेमीफाइनल में आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी की अर्पिता जोशी ने tslht पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की सुरभि कोरंगा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आर.ए.एन. रुद्रपुर की इताशा भारद्वाज ने डी-ए-वी- काशीपुर की माही यादव को हराकर फाइनल में स्थान बनाया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, कौशल आत्मविश्वास, अनुशासन दृढ़ संकल्प और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कई मुकाबले बेहद रोमांचक और कड़े रहे जिससे खिलाड़ियों शिक्षकों तथा दर्शकों में उत्साह बना रहा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन Ldwy ds egklfpo श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर] निदेशक श्री सुधांशु पंत एवं प्रधानाचार्य श्री प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।

प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास टीम भावना स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *