अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस ने गोल्जू महाराज के दरबार में लगाई गुहार

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। आज ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोड़ा एवं सचिव पूनम पंडित ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध न्याय देवता गोल्जू महाराज के जेतई स्थित मंदिर में दर्शन कर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, पीसीसी प्रवक्ता बीना जोशी, प्रदेश महामंत्री सुनीता कश्यप सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

महिला कांग्रेस की नेताओं ने गोल्जू महाराज के समक्ष अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को आज भी न्याय की प्रतीक्षा है और मामले से जुड़े अनेक सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।

महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर संदेह है। उन्होंने मांग की कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की शीघ्र, निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित की जाए ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके और पीड़ित परिवार को न्याय प्राप्त हो।

 

महिला कांग्रेस ने दोहराया कि वह अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई हर स्तर पर जारी रखेगी और इस मामले को तब तक उठाती रहेगी जब तक पीड़िता और उसके परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता।

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *