सशक्त उत्तराखंड,किच्छा। रंगों और आपसी भाईचारे के पावन पर्व होली के अवसर पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय में दिनांक 04 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम पूरे उत्साह, उल्लास और आत्मीय वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने उपस्थित सभी लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पावन पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जो प्रेम, शांति, सौहार्द, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में सभी प्रकार के भेदभाव और मनमुटाव को मिटाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ साझा करने की प्रेरणा देता है।
विधायक बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी जनसमर्थन के बल पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करे।
होली मिलन समारोह के दौरान विधायक बेहड़ ने सभी आगंतुकों को स्नेहपूर्वक रंग-गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में होली के गीतों और आपसी हंसी-खुशी के बीच उत्सव का माहौल बना रहा और सभी ने मिलकर प्रेम और एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गुरदास कलर, वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, मेजर सिंह, ओम प्रकाश दुआ, गौरव बेहड , जितेंद्र संधू, निर्मल सिंह हंसपाल,राम बाबू, संतोष ठाकुर, छोटेलाल कोली, भजन सिंह, डिंपल सिंह, अशोकसिडाना, विनोद सिडाना, हरविंदर मोंटी, नरेश खुराना, राकेश खुराना, सुखविंदर सिंह, उमेश अग्रवाल, रिंकल अग्रवाल, सनी अग्रवाल, परमजीत सिंह, दलजीत कक्कड, गौरब चावला,सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

