सशक्त उत्तराखंड। होली चाइल्ड स्कूल में किंडरगार्टेन विंग के लिए किड्सवेंचर स्पोर्ट्स फिएस्टा 2025-26 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों और अभिभावकों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल गतिविधियाँ थीं। बच्चों व उनके अभिभावकों का उत्साह व तालमेल देखते ही बनता था। विजेता बच्चों व उनके अभिभावकों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों व अभिभावकों को इस दिन को यादगार बनाने के लिए बधाई दी।
संस्था के संरक्षक श्री योगराज बत्रा, चेयरमैन श्री आर॰ के॰ बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, एम॰ डी॰ श्रीमती पूजा बत्रा, श्री विनय बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिंटू दुबे, उप-प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार जोशी एवं श्रीमती मंजू अधिकारी ने उपस्थित अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम की सफलता पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त सहयोगी स्टाफ की सराहना व उत्साहवर्धन किया।
