उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग ने जारी किया तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 14 जुलाई को राजधानी देहरादून, नैनीताल ओर बागेश्वर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.