रुद्रपुर में राष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग प्रतियोगिता में देशभर के उभरते फेंसरों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। देशभर से आए प्रतिभाशाली फेंसरों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक, तेज गति, सटीक रणनीति और अनुशासित खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में कैडेट पुरुष एपी, जूनियर पुरुष फॉयल एवं जूनियर महिला सेबर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।

तीसरे दिन प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रत्येक मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन फुटवर्क, तेज रिफ्लेक्स और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए जोरदार संघर्ष किया। पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत वातावरण बना रहा।

दूसरे दिन के प्रमुख पदक परिणाम

कैडेट पुरुष एपी वर्ग:

स्वर्ण पदक – सर्वेश कादियान (दुहान पब्लिक स्कूल, रोहतक, हरियाणा)

रजत पदक – यश दलाल (हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रोहतक, हरियाणा)

कांस्य पदक – भानु प्रताप सिंह घरिया (आर्मी पब्लिक स्कूल नं.-2, बीईजी रुड़की, उत्तराखंड) एवं लकी (श्री राम चरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करनाल, हरियाणा)

जूनियर पुरुष फॉयल वर्ग:

स्वर्ण पदक – हितेजस वुजल (शिव नादर स्कूल, ग्रेटर फरीदाबाद, हरियाणा)

रजत पदक – शौर्य गैरोला (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड)

कांस्य पदक – तरुण सिहाग (प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत, हरियाणा) एवं मयंक जैन (दिल्ली पब्लिक स्कूल, नासिक, महाराष्ट्र)

जूनियर महिला सेबर वर्ग:

स्वर्ण पदक – साक्षी कपूर (दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-19C, फरीदाबाद, हरियाणा)

रजत पदक – जानवी नेरपागर (सेंट ज़ेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भेल, भोपाल, मध्य प्रदेश)

कांस्य पदक – नेहारिका जयदीप त्रासी (द ब्रिगेड स्कूल, मल्लेश्वरम, बेंगलुरु, कर्नाटक) एवं पंखुड़ी शुक्ला (दिल्ली पब्लिक स्कूल, किच्छा रोड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

तीसरे दिन के आयोजन में खालसा समूह के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री हरि सिंह ग्रोवर, श्री मनजीत सिंह मक्कड़, श्री इंदरजीत सिंह, श्री गुरमीत सिंह गाबा, श्री कमलजीत सिंह, श्री हरविंदर सिंह, श्री जोगिंदर सिंह, श्री दलीप सिंह आहूजा, साथ ही श्री अंकित अग्रवाल (एमडी, स्वास्तिक ज्वेलर्स), श्री सुमित अरोड़ा, श्री मनप्रीत सिंह सुखीजा, श्री मनवेंद्र यादव, श्री रुमिल चावला, श्री विष्णु सक्सेना, श्री गौतम गुलाटी एवं श्री विपिन गुलाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों ने प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं और उन्हें भविष्य की बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करती हैं।

अतिथियों ने डीपीएस रुद्रपुर द्वारा इतने भव्य एवं सुव्यवस्थित राष्ट्रीय आयोजन के सफल संचालन की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के साथ अनुभव साझा करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है।

26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विद्यालयों से आए 1,500 से अधिक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक तथा 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक एवं आयोजन अधिकारी सहभागिता कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों एवं स्पर्धाओं के मुकाबले जारी रहेंगे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और लगातार बढ़ते रोमांच के बीच सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 अपने भव्य समापन की ओर अग्रसर है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य समापन 2 अक्टूबर 2026 को होगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *