जेसीज में पाँच दिवसीय आठवीं अंतरविद्यालयी जेपीएस बैडमिंटन प्रतियोगिता का दूसरा दिन

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में पाँच दिवसीय आठवीं अंतरविद्यालयी जेपीएस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन है। प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के 116 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन 17 वर्ष से कम आयु बालिका डबल्स वर्ग के फाइनल मुकाबले में शेमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी की हर्षिता तिवारी एवम हर्षिता बनाम आर्यमन विक्रम बिड़ला स्कूल हल्द्वानी की अर्पिता एवं मिताक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। 17 वर्ष से कम आयु बालिका डबल्स वर्ग में आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की इताशा एवं आराध्या ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। मैच के दूसरे दिन सायं 5:30 बजे तक 14 वर्ष से कम आयु के एकल बालक वर्ग में तीसरे दौर के मुकाबले जारी हैं, जबकि 17 वर्ष से कम आयु के डबल्स बालक वर्ग में पहले दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, कौशल, आत्मविश्वास एवं अनुशासन की खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *