सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के चौथे दिन रोमांच चरम पर, युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से जीते पदक

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। देशभर से आए प्रतिभाशाली फेंसरों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक, तीव्र गति, सटीक रणनीति एवं अनुशासित खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में जूनियर महिला एपी, कैडेट महिला फॉयल, जूनियर पुरुष सेबर तथा कैडेट पुरुष फॉयल वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।

दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन फुटवर्क, तीव्र रिफ्लेक्स, आक्रामक एवं रक्षात्मक रणनीति तथा उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए कड़ा संघर्ष किया। पूरे प्रतियोगिता परिसर में उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत वातावरण बना रहा।

तीसरे दिन के प्रमुख पदक परिणाम

जूनियर महिला एपी वर्ग

• स्वर्ण पदक – वंशिका (डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, करनाल, हरियाणा)

• रजत पदक – जैज़ी देव निंगोम्बम (नॉर्थ प्वाइंट हायर सेकेंडरी स्कूल, मणिपुर)

• कांस्य पदक – नायर अदिति (लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट)

• कांस्य पदक – रवनूर कौर (डीएवी पब्लिक स्कूल, पटियाला, पंजाब)

कैडेट महिला फॉयल वर्ग

• स्वर्ण पदक – कृतिका बेलवाल (आवर लेडी ऑफ फातिमा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला, पंजाब)

• रजत पदक – मानल मान (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड)

• कांस्य पदक – श्राव्या पंकज पाटिल (द ऑर्किड पब्लिक स्कूल, परभणी, महाराष्ट्र)

• कांस्य पदक – नाव्या वर्मा (एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल, रायपुर, छत्तीसगढ़)

जूनियर पुरुष सेबर वर्ग

• स्वर्ण पदक – मुकुल चराया (दिल्ली पब्लिक स्कूल, किच्छा रोड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

• रजत पदक – राज आदित्य (वीबीएस इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर, हरियाणा)

• कांस्य पदक – नैतिक शर्मा (कुंदन ग्रीन वैली पैराडाइज स्कूल, अलवर, राजस्थान)

• कांस्य पदक – आसिफ सपाथ (तक्षशिला पब्लिक स्कूल, बहरोड़, राजस्थान)

कैडेट पुरुष फॉयल वर्ग

• स्वर्ण पदक – अक्षित कुमार (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड)

• रजत पदक – वेदांत सिंह दुहान (इंडस पब्लिक स्कूल, विजय नगर, जींद, हरियाणा)

• कांस्य पदक – गुरशन सिंह (सनावर स्मार्ट स्कूल, मानसा, पंजाब)

• कांस्य पदक – सिन बॉय लौखराम (नॉर्थ प्वाइंट हायर सेकेंडरी स्कूल, मणिपुर)

चौथे दिन के आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रजनीश आर. सिंघला एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) श्री अमित अरोड़ा उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी एवं प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि डीपीएस रुद्रपुर विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले सभी तकनीकी अधिकारियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।

26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विद्यालयों से आए 1,500 से अधिक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक तथा 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक एवं आयोजन अधिकारी सहभागिता कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों एवं स्पर्धाओं के मुकाबले जारी रहेंगे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और लगातार बढ़ते रोमांच के बीच सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 अपने भव्य समापन की ओर अग्रसर है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य समापन 2 अक्टूबर 2026 को होगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *