बैडमिंटन प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के करन लोहनी डीपीएस ने बाजीमारी

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। जेसीज पब्लिक स्कूल में पाँच दिवसीय आठवीं अंतर विद्यालयी जेपीएस बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों मेंअत्यन्तउत्साह देखने को मिला। प्रतियोगितामें 10 विद्यालयों के 42 खिलाड़ी भागले रहे हैं। तीसरे दिन की पहली पारी 17 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग एकल की शुरुआत जैपुरिया स्कूल सितारगंज एवं समर स्टडी हॉल काशीपुर के खिलाड़ियों के बीच हुई।

इस बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जे.पी.एस. के प्रशान्त एवं डी.पी.एस के करन लोहनी ने जीतदर्ज करते हुए फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। प्रतियोगितामें डी.पी.एस. के करन लोहनी ने प्रथम स्थान जबकि दूसरा स्थान जेसीज के प्रशान्त ने प्राप्त किया तथा तीसरे स्थान पर होली चाइल्ड स्कूल के रुद्राक्ष नारंगरहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने कौशल,आत्मविश्वास तथा अनुशासन की खेल भावना का परिचय दिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *