बनभूलपुरा क्षेत्र में नैनीताल पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च हुई AREA DOMINATION की कार्यवाही, एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। माननीय सर्वोच्च न्यायालय* में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले का निर्णय अभी विचाराधीन है तथा जिसकी सुनवाई हेतु कल की तिथि नियत है। बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूर्ण रूप से मुस्तैद है।

 

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा सभी अधीनस्थ प्रभारियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए गए है।

 

*AREA DOMINATION* की कार्यवाही लगातार जारी है।

 

*पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे चप्पे पर चैकिंग* की जा रही है।

 

*संदिग्धों के विरुद्ध प्रीवेंटिव डिटेंशन* की कार्यवाही जारी रहेगी।

 

*निरंतर सत्यापन अभियान* चलाया जा रहा है।

 

*लगातार सीसीटीवी और स्पेशलाइज्ड ड्रोन से मॉनिटरिंग* की जा रही है।

 

पुलिस द्वारा *शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु* रेलवे स्टेशन, लाईन नं0 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इन्द्रानगर, ठोकर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाईन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा, रेलवे स्टेशन गेट आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

 

*डॉ जगदीश चंद्र एस0पी0 नैनीताल* के नेतृत्व तथा *श्री मनोज कुमार कत्याल एस0पी0 हल्द्वानी एवं श्री रेवाधर मठपाल एस0पी0 संचार* के पर्यवेक्षण में फ्लैग मार्च निकला गया जिसमें *श्री अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी*, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर, श्री हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल, श्री तारा सिंह राणा थानाध्यक्ष चोरगलिया, थाना पुलिस बल, पीएसी, एंटी राइट, BDS, Fire, Drone टीम सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

*SSP NAINITAL की अपील*

 

*SSP NAINITAL* की क्षेत्रवासियो से अपील है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करें, तथा अग्रिम कार्यवाही में प्रशासन का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों को प्रचार प्रसार करने से बचें। जनपद पुलिस फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी तरह की पोस्ट करने से बचें। भ्रामक एवं तथ्यहीन पोस्ट एवं टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *