गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 02 और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। 02 तमंचे, 04 जिंदा कारतूस, 01 वरना कार और ₹1,40,000 की लूटी गई नकदी बरामद

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 02 और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। 02 तमंचे, 04 जिंदा कारतूस, 01 वरना कार और ₹1,40,000 की लूटी गई नकदी बरामद।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*

दिनांक *19.08.2026* को *डायल 112* के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियार बन्द लोगों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है, उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगणा को सूचित एवं कोतवाली हल्द्वानी से पुलिस बल को घटना स्थल गोरापड़ाव रवाना किया गया।

 

दिनांक *19.08.2026 को वादी मुकदमा श्री नारायण दास* पुत्र रोशन लाल निवासी अम्बा बिहार तीनपानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा तहरीर दी गयी कि *10 अज्ञात हथियार बंद अभियुक्तगणों द्वारा kiy शोरुम के पीछे स्थित वादी के आफिस/गैराज गोरापड़ाव तीनपानी में डकैती* डालकर वादी व उसके परिचितों के *लगभग 08 लाख रु0, 12 मोबाइल फोन व 03 सोने की चैन व अंगूठी* आदि लूट तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0 *एफ0आई0आर0 नं0 284/26 धारा 310(2) बीएनएस बनाम 10 अज्ञात वन्दूकधारी* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, *विवेचना प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता* को सुपुर्द की गयी।

 

*पुलिस कार्यवाहीः-*

 

उक्त डकैती की घटना का *डॉ0 श्री मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए डकैती की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संलिप्तों की गिरफ्तारी हेतु *लगभग 50 अधि0/कर्म0 की विशेष टीम* गठित की गई है।

 

टीम में *डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल, श्री मनोज कत्याल, एसपी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी व विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, cyber team, crime specialist को शामिल किया गया है। BDS/डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल* की विभिन्न कोणों से गहन जांच हेतु लगाया गया। स्वयं *एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा घटनास्थल गहनता से निरीक्षण* किया गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना का रिव्यू लिया गया तथा अधीनस्थों एवं गठित पुलिस टीमों को अलग-अलग टास्क एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

उक्त गठित टीमों द्वारा सुरागरसी/पतारसी, व विवेचना में वादी तथा गवाहों के बयान घटनास्थल के आस-पास लगे *सीसीटीवी कैमरों एवं सर्विलॉस* की बारीकी से अवलोकन करने पर

उक्त घटना में प्रकाश में आये *अभियुक्त यश सिडाना, अभियुक्त वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू ,अभियुक्त रखवीर सिंह, अभियुक्त अमनदीप सिंह, अभियुक्त शिवराज सिंह अभियुक्त अफजल मलिक को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा* गया। अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारी लगातार अन्य राज्यों में दबिश हेतु टीमों को रवाना किया गया था।

 

गठित टीमो द्वारा सुरागरसी/पतारसी/सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से प्रकाश में आये *अन्य 02 और अभियुक्तों को दिनांक 27.08.2026 को पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर हल्द्वानी-पंतनगर एयरपोर्ट के पीछे* से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा उक्त डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*

 

*1. साहब सिंह उर्फ साबी* पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम गज्जीपुर, थाना मिलक खानम, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 27 वर्ष।

*2. गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी* पुत्र जसवीर सिंह, निवासी ग्राम नूरपुर, थाना स्वार, जिला रामपुर, उत्तर

प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामदगी-*

 

*1- अभियुक्त साहब सिंह उर्फ साबी* के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, लूटी गई धनराशि में से ₹89,700 वरना कार संख्या UK- 08-7517

*2- अभियुक्त गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी* के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस लूटी गई धनराशि में

से ₹50,300

 

*दोनों अभियुक्तों से कुल ₹1,40,000 की लूटी गई नकदी, 02 तमंचे, 04 जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त वरना कार बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) bns एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।*

 

*आपराधिक इतिहास साहब सिंह उर्फ साबी*

 

1-fir no-258/23 धारा 120 बी,147,148,149,307, 323,34,427,435,504, 506 भादवि व 3/25

आर्म्स एक्ट चा0 थाना नानकमत्ता

2-fir no-187/2021 धारा 323, 504, 506 भादवि चा0 थाना केलाखेड़ा

3- fir no-231/24 धारा धारा 109,115(2),190,191(2),191(3),351(2)352 बीएनएसव 3/25

आर्म्स एक्ट चा0 थाना दिनेशपुर

4- fir no-246/24 धारा धारा 109,117,190,191(2)191(3),61 बीएनएसव 3/25 आर्म्स एक्ट चा0 थाना रामनगर

 

*उक्त के सम्बन्ध में आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।*

 

*आपराधिक इतिहास गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी*

1-मु0अ0सं0 258/2023, धारा 120-ठ, 147, 148, 149, 307, 323, 34, 427, 435, 504, 506

भादवि एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना नानकमत्ता।

*पुलिस टीम- थाना पुलिस टीम,SOG, cyber team, crime specialist, BDS/डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ*

 

*पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल ने 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत किया गया।*

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *